• Sat. Nov 21st, 2026

फर्ज के आगे बेअसर है सर्दी; SSP हरिद्वार ने जवानों के लिए किए विशेष इंतजाम…

ByBindaas Tv

Dec 21, 2025
IMG 20251221 WA0067

देवभूमि में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जब पारा गिरता है और लोग अपने घरों में रजाई के भीतर दुबक जाते हैं, तब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर डटे हुए हैं। आज हम बात कर रहे हैं हरिद्वार पुलिस की, जो ठिठुरती रातों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपना फर्ज निभा रही है।

​धर्मनगरी हरिद्वार की ये तस्वीरें गवाह हैं कि खाकी के लिए मौसम नहीं, बल्कि सुरक्षा सर्वोपरि है। रात का सन्नाटा हो या कड़ाके की ठंड, हरिद्वार पुलिस का पहरा कम नहीं होता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के विशेष निर्देशानुसार, शहर के हर कोने और नाके पर पुलिस बल मुस्तैद है। मकसद सिर्फ एक है जनता की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

 

IMG 20251221 WA0068

​लेकिन इस कड़कड़ाती ठंड में ड्यूटी करना कोई आसान काम नहीं है। अपने जवानों के इसी जज्बे और उनकी सेहत को देखते हुए, SSP हरिद्वार परमेन्द्र सिंह डोभाल ने एक मानवीय पहल की है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए जगह-जगह अलाव और गर्म चाय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि रात के पहरे में तैनात इन ‘सुरक्षा के प्रहरियों’ को थोड़ी राहत मिल सके और वे पूरी ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

IMG 20251221 WA0066

हरिद्वार एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि हमारा संकल्प सुरक्षित हरिद्वार है मौसम चाहे कैसा भी हो, हमारे जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। अलाव और चाय की व्यवस्था उनके मनोबल को बनाए रखने के लिए की गई है।

हरिद्वार पुलिस की यह सतर्कता और प्रशासन का अपने जवानों के प्रति यह संवेदनशील रवैया काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *