• Sat. Nov 21st, 2026
IMG 20251219 WA0727

हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में पिछले 4 दिनों से चल रहा क्रिकेट का रोमांच आज अपने अंजाम तक पहुँच गया। 14वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देहरादून पुलिस ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए मेजबान हरिद्वार पुलिस को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस समापन समारोह में पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

 

IMG 20251219 WA0725

​हरिद्वार में 16 दिसंबर से शुरू हुई इस 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था।”

​”समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा रहे, जिनका स्वागत हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। बैंड की मधुर धुनों के बीच हुई परेड ने स्टेडियम का माहौल और भी जोशपूर्ण बना दिया।

​बात करें आज के फाइनल मुकाबले की, तो देहरादून पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस के सामने 185 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में हरिद्वार की टीम संघर्ष तो करती दिखी, लेकिन देहरादून की सधी हुई गेंदबाजी के आगे वह महज 100 रनों पर ही सिमट गई। इसी के साथ देहरादून ने जीत का परचम लहरा दिया।

IMG 20251219 WA0740i

​हालांकि हरिद्वार पुलिस टीम भले ही मैच हार गई हो, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन में उसका दबदबा रहा। हरिद्वार के नरेंद्र सिंह को ‘मेन ऑफ द सीरीज’ और ‘बेस्ट बल्लेबाज’ चुना गया। वहीं ललित चौहान को ‘बेस्ट बॉलर’ और रणवीर सिंह को बेस्ट कीपर’ के खिताब से नवाजा गया।

​मुख्य अतिथि सुनील कुमार मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

​

​प्रतियोगिता के अंत में पुलिस ध्वज को सुरक्षित रखने के साथ ही खेल भावना के संकल्प के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। देहरादून की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस के जवान मैदान पर भी किसी से कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *