• Sat. Nov 21st, 2026

भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर कथित वसूली का आरोप, निजी अस्पतालों को कार्रवाई से बचाने का दावा….

BySalman malik

Nov 6, 2026
file 00000000823082119e83618390ee8d1b

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने की चर्चा है। यहां एक बीएमएस डॉक्टर बताने वाले युवक पर निजी अस्पताल संचालकों को दबाव में लेकर कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, युवक अस्पताल संचालकों को यहां तक भरोसा दिलाता है कि यदि वे उसका ख्याल रखेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी उनके अस्पताल में जांच के लिए नहीं पहुंचेगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा यह युवक पहले भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में भी रह चुका है। बताया जाता है कि युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और खुद को बीएमएस डॉक्टर बताता है।

आरोप है कि युवक स्वास्थ्य विभाग के नाम का इस्तेमाल कर निजी अस्पताल संचालकों पर दबाव बनाता है। इतना ही नहीं, अस्पताल संचालकों से कथित तौर पर यह भी कहता है कि यदि वे उसका ख्याल रखेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके अस्पताल की तरफ कभी रुख नहीं करेगी।

वहीं सूत्रों के हवाले से एक और गंभीर जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भगवानपुर क्षेत्र में कुछ निजी अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के भी संचालित हो रहे हैं और इन अस्पतालों को कथित तौर पर इसी युवक का संरक्षण प्राप्त है।

यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला केवल कथित अवैध वसूली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।

अब स्वास्थ्य विभाग से सीधे सवाल:

आखिर कौन है यह युवक, जो निजी अस्पताल संचालकों को स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से बचाने का कथित भरोसा दे रहा है?

क्या युवक के पास अस्पतालों की जांच करने या स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई कराने का कोई आधिकारिक अधिकार है?

भगवानपुर में यदि बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित हो रहे हैं तो उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

क्या स्वास्थ्य विभाग इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएगा और यह पता लगाएगा कि कहीं विभाग के नाम का इस्तेमाल कर निजी अस्पतालों से अवैध वसूली तो नहीं की जा रही?

फिलहाल इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *