हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी करते हुए एक महिला और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।
दरअसल, हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कर पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस अब बरामद महिलाओं से आवश्यक जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। साथ ही होटल में देह व्यापार के नेटवर्क और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
