• Sat. Nov 21st, 2026

​न रसूख चलेगा, न पैरवी, VC सोनिका और सचिव मनीष सिंह के रडार पर अवैध निर्माण, विभाग में मची खलबली…

ByBindaas Tv

Feb 25, 2026
IMG 20260225 WA0192

धर्मनगरी हरिद्वार और औद्योगिक हब रुड़की की सूरत अब बदलने वाली है। कंक्रीट के बेतरतीब जाल को चीरकर अब नियम और अनुशासन का नया सवेरा हो रहा है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) अब सिर्फ फाइलों का दफ्तर नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई का केंद्र बन चुका है। और इस बदलाव के सूत्रधार हैं— VC सोनिका मीणा और सचिव मनीष कुमार सिंह।

​सोनिका मीणा ने पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि विकास का मतलब सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि ‘नियोजित निर्माण’ है। उनके कड़े दिशा-निर्देशों ने HRDA की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी है अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शे के निर्माण पर कोई समझौता नहीं ​किया जा रहा है आम जनता को दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

​धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार को वैश्विक मानकों के अनुरूप सजाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

​VC के विजन को जमीन पर उतारने की कमान सचिव मनीष कुमार सिंह ने बखूबी संभाली है। शुरुआत में व्यवस्था की नब्ज टटोलने के बाद अब वे पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में हैं

​रसूखदारों की परवाह किए बिना अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण का बुलडोजर अब लगातार गरज रहा है।

​महीनों से अटके नक्शों का तेजी से निस्तारण हो रहा है। सचिव खुद फाइलों की मूवमेंट और समीक्षा बैठकों पर नजर रख रहे हैं।

​सचिव ने विभाग के भीतर बिचौलियों की भूमिका को खत्म कर सीधे संवाद की व्यवस्था बनाई है, जिससे भ्रष्टाचार पर सीधी चोट हुई है।

​आज HRDA में एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। जहाँ एक ओर सोनिका मीणा की रणनीतिक सोच है, वहीं दूसरी ओर मनीष सिंह की ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ वर्किंग स्टाइल। दोनों के समन्वय से ​लापरवाह अधिकारियों के पेंच कसे जा रहे हैं ​वहीं अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप है ​और आम नागरिक का प्राधिकरण पर विश्वास बहाल हो रहा है।

साफ है कि जुगलबंदी अगर मजबूत हो, तो शहर की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। सोनिका मीणा के कुशल मार्गदर्शन और मनीष सिंह की सख्त कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि हरिद्वार-रुड़की अब नियमों के पहरे में विकसित होंगे। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह सख्ती धर्मनगरी और औद्योगिक हब के इंफ्रास्ट्रक्चर में कितनी बड़ी क्रांति लेकर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *