• Sat. Nov 21st, 2026

सुबह-सवेरे सड़कों और घाटों पर पहुंचीं मेलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अतिक्रमण मुक्त होगा कुंभ क्षेत्र, लापरवाही पर गिरेगी गाज, मेलाधिकारी की दोटूक…

ByBindaas Tv

Feb 17, 2026
IMG 20260217 WA0612

​हरिद्वार में होने वाले आगामी महाकुंभ 2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका खुद मोर्चा संभालते हुए अब ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतर आई हैं। आज सुबह-सवेरे उन्होंने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20260217 WA0614

 

​कुंभ नगरी हरिद्वार में धर्म और आस्था के सबसे बड़े समागम की तैयारियां अब धरातल पर दिखने लगी हैं। मंगलवार सुबह जब शहर जाग ही रहा था, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका अपनी टीम के साथ बैरागी कैंप और दक्षद्वीप के निरीक्षण पर निकल पड़ीं। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि समय सीमा के भीतर सभी बुनियादी ढांचे तैयार हो जाने चाहिए।

​

​सड़क और पुल: दक्षद्वीप पार्किंग से नेशनल हाईवे तक नए संपर्क मार्ग का निर्माण।

​घाटों का सुदृढ़ीकरण: गंगा घाटों पर रेलिंग, लाइटिंग और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश।

​पार्किंग: मेले के दौरान ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थलों का चयन।

​अतिक्रमण पर प्रहार: कुंभ क्षेत्र की आरक्षित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा हटाने के निर्देश।

 

​निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के लिए चिन्हित शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि का समतलीकरण और बिजली-पानी की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। साथ ही, कनखल क्षेत्र से वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक मार्गों और पुलों की सुरक्षा जांच की रिपोर्ट भी तलब की है।

​​मेलाधिकारी सोनिका मीणा ने बताया कि ​कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है। हमारी प्रतिबद्धता है कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिले। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

​इस निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह और सीओ ट्रैफिक विनोद सिंह समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साफ है कि प्रशासन अब ‘प्लानिंग’ से निकलकर ‘एक्शन’ मोड में आ चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *