धर्मनगरी हरिद्वार की सूरत बदलने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए HRDA इन दिनों एक्शन मोड में है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष (VC) सोनिका के कुशल नेतृत्व और (SE) राजन सिंह के तकनीकी प्रबंधन ने शहर में विकास की एक नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) में इन दिनों एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण है नेतृत्व और क्रियान्वयन के बीच का बेहतर तालमेल। जहाँ एक ओर VC सोनिका अपने कड़े अनुशासन और दूरदर्शी सोच से प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बना रही हैं, वहीं दूसरी ओर SE राजन सिंह उनके विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं।
बता दे कि दोनों अधिकारियों के आपसी समन्वय से शहर में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में तेजी आई है SE राजन सिंह के तकनीकी निरीक्षण और VC के निरंतर फॉलो-अप के कारण लंबित पड़े प्रोजेक्ट्स अब समय सीमा के भीतर पूरे हो रहे हैं।
प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में आई पारदर्शिता से आम जनता का भरोसा HRDA पर बढ़ा है। अब नक्शों की स्वीकृति और अन्य आधिकारिक कार्य बिना किसी अनावश्यक देरी के संपन्न हो रहे हैं। राजन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हरिद्वार को एक व्यवस्थित और सुंदर शहर बनाना है। टीम भावना के साथ काम करने से बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है उन्होंने कहा है कि वीसी मैम के मार्गदर्शन में हम तकनीकी बारीकियों पर ध्यान दे रहे हैं ताकि विकास कार्य न केवल सुंदर हों, बल्कि टिकाऊ भी हों। विभाग में एक सकारात्मक माहौल है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो हरिद्वार के समग्र विकास के लिए यह अधिकारी (प्रशासनिक और तकनीकी) एक मिसाल पेश कर रहे है। जनता को उम्मीद है कि आने वाले समय में हरिद्वार और रुड़की में बुनियादी ढांचे में और भी बड़े सुधार देखने को मिलेंगे
