रिपोर्ट– सलमान मलिक
हरिद्वार में अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं! हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की उपाध्यक्ष सोनिका मीणा के सख्त तेवरों ने भू-माफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं की नींद उड़ा दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सोनिका मीणा ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है।
मामला हरिद्वार के जियापोता क्षेत्र का है, जहाँ ‘माँ शीतला विहार कॉलोनी फेज 3’ में धड़ल्ले से नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं।
अजितेश विहार के पास सचिन नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के लगभग 40’×30’ के बड़े क्षेत्रफल में भूतल (Ground Floor) का अवैध निर्माण किया जा रहा था।
जैसे ही यह मामला VC सोनिका मीणा के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए टीम को मौके पर रवाना किया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने इस अवैध ढांचे को सील कर दिया। निर्माण स्थल पर सन्नाटा पसर गया और टीम ने साफ चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराए ईंट भी रखी, तो अंजाम बुरा होगा।
VC सोनिका मीणा के नेतृत्व में HRDA अब सिर्फ नोटिस देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर काम रोकने और सीलिंग करने की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि हरिद्वार के नियोजित विकास से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
