• Sat. Nov 21st, 2026

ग्राउंड जीरो पर उतरी मेलाधिकारी सोनिका मीणा, बहादराबाद में परखा विकास कार्यों का दम, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी….

ByBindaas Tv

Feb 10, 2026
IMG 20260210 WA0366

रिपोर्ट– सलमान मलिक

 

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम ‘कुम्भ मेला 2027’ की तैयारियां अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मेला प्रशासन ने कमर कस ली है और इसी कड़ी में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका खुद मोर्चे पर उतरीं।

मंगलवार को मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बहादराबाद क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। निरीक्षण का मुख्य केंद्र रहा धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग, जहाँ पथरी रौ नदी पर एक विशाल स्टील पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 1659 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह दो लेन का कंपोजिट स्टील पुल, आगामी मेले में भीड़ नियंत्रण और यातायात सुगमता के लिए लाइफलाइन साबित होगा।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने साफ कर दिया कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता (Quality) और समयबद्धता (Timeline) से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस 90 मीटर स्पान वाले पुल को पूरा करने के लिए 31 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गई है।”

मेलाधिकारी के साथ अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती और सिंचाई विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी ढांचा मिले, ताकि कुम्भ 2027 न केवल भव्य हो, बल्कि सुरक्षित और सुगम भी हो।

प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि आगामी कुम्भ को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *