• Sat. Nov 21st, 2026

डबल स्ट्राइक: रुड़की में फिटनेस सेंटर पर छापा और दिव्यांग बच्चों को ले जा रही असुरक्षित वैन सीज, मुंह मांगी वसूली पर एक्शन…

ByBindaas Tv

Dec 10, 2025
IMG 20251210 WA0805

 

​आज परिवहन विभाग ने देहरादून के निर्देशों पर, रुड़की के पास लंढौरा में एक स्वचालित फिटनेस परीक्षण केंद्र (ATS) पर औचक छापा मारकर बड़ी अनियमितताओं का खुलासा किया है। साथ ही, विभाग ने दिव्यांग बच्चों की असुरक्षित ढुलाई पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वैन को सीज किया है आपको बता दे कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, देहरादून के निर्देश पर आज रुड़की के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और संभागीय निरीक्षक की संयुक्त टीम ने लंढौरा स्थित प्राइवेट ATS पर औचक निरीक्षण किया। इस केंद्र के खिलाफ लंबे समय से अत्यधिक शुल्क वसूली और मनमानी की शिकायतें मिल रही थीं।

​जैसे ही टीम के आने की खबर केंद्र के कर्मचारियों को मिली, उन्होंने तुरंत मौके से सभी वाहनों को भगा दिया और बहाना बनाया कि सर्वर डाउन है परिवहन टीम ने तीन से चार घंटे इंतज़ार किया लेकिन कोई वाहन नहीं आया।

​तब परिवहन टीम ने एक अनूठी रणनीति अपनाई वे वहाँ से जाने का नाटक करके कुछ देर दूर इंतज़ार करते रहे। जैसे ही टीम वापस लौटी, उन्हें केंद्र पर फिटनेस के लिए 20 से 25 वाहन खड़े मिले। टीम को देखकर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने तुरंत सभी वाहन चालकों को फिर से भगा दिया।​

​जांच के दौरान यह सामने आया कि केंद्र प्रबंधन बार-बार कहने पर भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं कर रहा है और वाहन स्वामियों से मुंह मांगी रकम वसूली जा रही है परिवहन टीम ने मौके पर मौजूद सभी वाहनों के नंबर नोट कर लिए हैं।

​संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने बताया कि संचालक को कड़ी चेतावनी दी है यदि नोट किए गए वाहनों की फिटनेस की जाती है तो उन्हें अनफिट कर चालानी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में शिकायत मिलने पर ATS के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी हमारे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

​इसी निरीक्षण के दौरान परिवहन टीम ने मानवता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्रवाई की वहीं ​लंढौरा चौक पर एक ओमनी वैन को रोका गया जिसमें आठ दिव्यांग बच्चों को बेहद असुरक्षित ढंग से ले जाया जा रहा था वाहन की भौतिक स्थिति भी अत्यंत खराब थी।

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवहन टीम ने तत्काल वैन को रुकवाया। सबसे पहले, बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी गाड़ी में भेजा गया। इसके बाद, नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन का चालान किया गया और उसे तत्काल सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, रुड़की में सीज कर दिया गया।

​यह कार्रवाई संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी, संभागीय निरीक्षक अजय कुमार आर्य, वरिष्ठ सहायक अक्षय कुमार और परिवहन आरक्षी कृष्ण कुंवर अँतीवाल की टीम ने मिलकर की। इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन विभाग सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर है और किसी भी कीमत पर मनमानी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल इतना ही, बाकी खबरों के लिए आप बने रहिए हमारे साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *