• Sat. Nov 21st, 2026

रुड़की में भू-माफियाओं का आतंक, HRDA के नियमों को ठेंगा, रुड़की के माधोपुर मार्ग पर HRDA के नियमों की उड़ाई धज्जियां…

ByBindaas Tv

Dec 10, 2025
IMG 20251209 WA0528

 

रुड़की में भू-माफिया हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के सलियर स्थित माधोपुर मार्ग का है जहाँ एक कृषि भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनी काट दी गई है और धड़ल्ले से प्लॉटिंग जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माधोपुर मार्ग पर भू-माफियाओं ने एक बड़े भूभाग पर अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह भूमि कथित तौर पर कृषि भूमि है। नियमानुसार, कृषि भूमि पर प्लॉटिंग या निर्माण से पहले धारा 143 (भूमि उपयोग परिवर्तन) के तहत प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इन सभी नियमों को दरकिनार कर दिया गया है।

अवैध कॉलोनी काटने वाले भू-माफियाओं ने न सिर्फ HRDA के स्वीकृत ले-आउट प्लान का उल्लंघन किया है बल्कि कॉलोनी के अंदर और एंट्री प्रवेश के रास्ते भी प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के विरुद्ध बनाए गए हैं। यह सीधे तौर पर विकास प्राधिकरण को ठेंगा दिखाने जैसा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अवैध प्लॉटिंग खुलेआम चल रही है, लेकिन हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) अभी तक कोई ठोस कार्रवाई करता नज़र नहीं आ रहा है। यह सवाल उठाता है कि क्या भू-माफियाओं को विभाग के कुछ लोगों का मौन समर्थन प्राप्त है, या फिर विभागीय अधिकारी जानबूझकर इस अवैध गतिविधि पर आँखें मूंदे हुए हैं।

इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना आम जनता के लिए जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि HRDA भविष्य में इन अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन और HRDA को तुरंत संज्ञान लेकर इस अवैध प्लॉटिंग को रोककर, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहे और प्राधिकरण के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *