रुड़की की मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मंगलौर पुलिस और सी आई यू द्वारा चोरी की गई चार मोटरसाइकिल बरामद की गई तो वहीं दो शातिर चोरों को भी मंगलौर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । मंगलौर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पीड़ितों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी और इनपुट के आधार पर मंगलौर पुलिस ने सी ओ मंगलौर के नेतृत्व में सी आई यू की मदद से दो शातिर चोरों को दबोच कर, चोरी की हुई चार मोटर साइकिल बरामद की है , वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए चोरों का अपराधिक इतिहास जुटा रही है ।
