• Sat. Nov 21st, 2026

अवैध मेडिकल स्टोर्स पर हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग का शिकंजा…

ByBindaas Tv

Dec 10, 2025
IMG 20251210 WA0633

 

उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सख्त आदेशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग ने आज एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लिनिक संचालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार आज थाना सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद इलाके में यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों ने किया है

​कार्रवाई के दौरान रावली महदूद में चल रहे कुल 12 मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। इतना ही नहीं कुछ स्टोर संचालकों को कार्रवाई की भनक लग गई जिसके बाद वे अपनी दुकानें छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

IMG 20251210 WA0634

 

​पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने अनियमितता पाए गए और फरार संचालकों के सभी 12 मेडिकल स्टोर्स को मौके पर ही सील कर दिया। यह सख्त कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिकों और बिना लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोर्स पर एक बड़ा प्रहार है।

​ड्रग विभाग ने बताया है कि ‘उत्तम मेडिकल स्टोर्स’ के माध्यम से सील किए गए स्टोर्स में मौजूद दवाइयों के स्टॉक की गहन जाँच की जाएगी और नियमों के उल्लंघन के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस बड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की जीरो-टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *