जहां हरिद्वार जिले से लेकर रुड़की शहर को व्यवस्थित करने की मुहिम चल रही है वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही और जनता के लापरवाह रवैये के कारण यह प्रयास दम तोड़ते नजर आ रहे हैं पिछले कई दिनों से रुड़की नगर निगम द्वारा जोर-शोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।
लेकिन मिडिया के कैमरे की रिपोर्ट बता रही है कि यह अभियान सिर्फ आंखों में धूल झोंकने’ जैसा साबित हो रहा है
आपको बता दे कि आज नगर निगम की टीम ने मलकपुर चुंगी से लेकर शेरपुर तक मुख्य मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर चले, सामान जब्त किया गया और निगम के अधिकारियों ने सख्त हिदायतें दीं जैसे ही निगम की टीम अपनी कार्रवाई खत्म कर दूसरे इलाके की तरफ बढ़ी, तो चंद मिनटों के भीतर ही पुराने अतिक्रमणकारियों ने दोबारा उसी स्थान पर कब्जा कर लिया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि जहां कुछ देर पहले निगम की गाड़ियां खड़ी थीं, वहां अब फिर से दुकानें सज चुकी हैं। अतिक्रमणकारियों का यह रवैया सीधे तौर पर निगम के अधिकारियों को ‘ठेंगा’ दिखाने जैसा है।

सवाल यह है कि अगर बार-बार अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, दोबारा कब्जा हो जाता है तो इस पूरी कार्रवाई का फायदा क्या है? एक और गंभीर मामला सामने आया है। कुछ जगहों पर निगम की टीम ने जानबूझकर अतिक्रमण छोड़ दिया, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह अभियान ‘सेलेक्टिव’ तरीके से चलाया जा रहा है या फिर किसी खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है?
रुड़की में अतिक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए नगर निगम को सिर्फ कार्रवाई नहीं बल्कि सख्त फॉलो-अप और जुर्माना प्रणाली लागू करनी होगी। वरना यह अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा और शहर की सड़कें फिर से संकरी होती चली जाएंगी।
