• Sat. Nov 21st, 2026

उत्तराखंड:- चाई गांव की पहाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

BySalman malik

Oct 30, 2026
IMG 20261030 WA0394

 

चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। हेलीकॉप्टर की तलाश और बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीमें घटनास्थल की ओर रवाना की गईं।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित टीमें जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *