• Sat. Nov 21st, 2026

हैलीकॉप्टर हादसे में बड़ा अपडेट, पायलट समेत सभी 6 लोगों के शव बरामद

Bybindaastv441@gmail.com

Oct 30, 2026
WhatsApp Image 2026 10 30 at 10.36.24 PM

हैलीकॉप्टर हादसे में बड़ा अपडेट, पायलट समेत सभी 6 लोगों के शव बरामद

हैलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने पायलट सहित सभी छह व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटना होने के कारण रेस्क्यू टीमों को अभियान के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी छह शवों को घटनास्थल से सुरक्षित सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए संयुक्त टीमें लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना के जवान समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र से शवों को बाहर निकालकर सड़क तक लाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *