• Sat. Nov 21st, 2026

झबरेड़ा में खूनी वारदात, दर्जनों हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक…

ByBindaas Tv

Feb 23, 2026
IMG 20260223 WA14471

 

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र मे बेखौफ बदमाशों ने देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। दर्जनों की संख्या में आए हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों को घेरा, जिसमें से दो ने भागकर जान बचाई, लेकिन एक युवक बदमाशों के चंगुल में फंस गया।

​

​घटना झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दर्जनों अज्ञात हमलावरों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

​हमलावरों के हाथ में धारदार हथियार देख बाइक पर सवार दो युवक तो मौके से जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन राहुल नामक युवक अकेला पड़ गया। हमलावरों ने राहुल पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद

युवक की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो भीड़ को आता देख हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल राहुल को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

​उधर, सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अब अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। आखिर ये हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे की वजह क्या थी, पुलिस अब इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *