• Sat. Nov 21st, 2026

NHAI रुड़की में ‘विशाल’ परिवर्तन,क्वालिटी से समझौता पड़ेगा भारी, विशाल कुमार गोयल ने संभाली कमान, अधिकारियों के कसे पेंच…

ByBindaas Tv

Feb 24, 2026
IMG 20260224 WA0647

बदलते भारत की बुलंद तस्वीरों में अब रुड़की का नाम भी मजबूती से जुड़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए डायरेक्टर के रूप में विशाल कुमार गोयल की कमान संभालते ही, विभाग में हलचल तेज हो गई है। यह हलचल काम के प्रति लापरवाही बरतने वालों के लिए एक चेतावनी है।

IMG 20260224 WA0648

निजी स्वार्थ और गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप का माहौल है। और हो भी क्यों न? नए डायरेक्टर ने कुर्सी संभालते ही साफ कर दिया है कि सड़कों का निर्माण सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास की बुनियाद है।

​विशाल कुमार गोयल का संदेश है कि निर्माण की गुणवत्ता ही हमारी प्राथमिकता है। कार्य में देरी और सामग्री में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर मानक पूरे नहीं हुए, तो सख्त कार्रवाई तय है।

​

​सिर्फ ठेकेदार ही नहीं, विभाग के भीतर भी अनुशासन के पेंच कस दिए गए हैं। फाइलों की कछुआ चाल अब खत्म होगी और हर प्रोजेक्ट की निगरानी सीधी तकनीक और पारदर्शिता से की जाएगी। विशाल कुमार गोयल का विजन स्पष्ट है,तय समय सीमा और वर्ल्ड क्लास क्वालिटी।

​

​दरअसल जब नेतृत्व मजबूत होता है, तो परिणाम भी मील का पत्थर साबित होते हैं। रुड़की एनएचएआई अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां विकास की रफ्तार के साथ सुरक्षा और गुणवत्ता का संगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *