धर्मनगरी हरिद्वार… जहाँ आस्था का सैलाब उमड़ता है, वहीं अब अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं! क्योंकि हरिद्वार पुलिस ने ठान लिया है—या तो अपराध छोड़ दो, या फिर जिला!
हरिद्वार के कप्तान SSP परमेन्द्र सिंह डोबाल की कड़क कार्यशैली ने जिले के थानों और कोतवाली की तस्वीर बदल दी है। उनकी पैनी नजर और सटीक रणनीति का ही नतीजा है कि आज बड़े से बड़ा अपराधी भी पुलिस के नाम से थर्रा रहा है। कप्तान डोबाल के नेतृत्व में पुलिस केवल केस सुलझा नहीं रही, बल्कि अपराधियों की कमर तोड़कर क्राइम ग्राफ को पाताल में भेज रही है।
लेकिन कप्तान का विजन तभी सफल होता है जब टीम का हर सिपाही मुस्तैद हो। रुड़की से लेकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक, कानून व्यवस्था की कमान संभाली है SP ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने। कप्तान के भरोसे की कसौटी पर खरा उतरते हुए सुयाल ने अपराधियों को दो टूक जवाब दिया है—कि कानून के लंबे हाथों से कोई बच नहीं पाएगा।
चाहे रुड़की की गलियां हों या लक्सर के रास्ते, पुलिस की सक्रियता ने अवैध धंधों और संगठित अपराध पर नकेल कस दी है। एसएसपी डोबाल की प्लानिंग और एसपी ग्रामीण का फील्ड पर एक्शन… इस तालमेल ने हरिद्वार में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय लिख दिया है।
आज हरिद्वार की जनता सुरक्षित महसूस कर रही है, क्योंकि उनके पहरेदार जाग रहे हैं। अपराधियों के लिए काल और आमजन के लिए ढाल—यही है परमेन्द्र सिंह डोबाल और उनकी टीम की नई पहचान
