• Sat. Nov 21st, 2026

​माफिया सावधान! VC सोनिका मीणा का बड़ा एक्शन, विभाग में हुई ‘सुपरकॉप’ की वापसी,आखिर कौन है वो अधिकारी, जिसके नाम से कांप रहे हैं हरिद्वार के अवैध बिल्डर?…

ByBindaas Tv

Jan 7, 2026
IMG 20260107 WA0843

हरिद्वार और रुड़की में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग करने वालों की अब खैर नहीं है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। VC सोनिका मीणा ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसने भू-माफियाओं की रातों की नींद उड़ा दी है। विभाग में एक ऐसे ‘खिलाड़ी’ की वापसी हुई है जिसके नाम मात्र से अवैध कब्जा करने वालों के पसीने छूट जाते हैं।

​नियमों को ताक पर रखकर आलीशान इमारतें तानने वाले और अवैध कॉलोनियां काटने वालों को अब सावधान होने की जरूरत है HRDA की वीसी सोनिका मीणा ने साफ कर दिया है कि अब हरिद्वार और रुड़की की धरती पर अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन इस बार रणनीति सिर्फ कागजी नहीं है। वीसी ने एक अनुभवी और सख्त छवि वाले पूर्व अधिकारी गोविंद सिंह को विभाग का नया ‘सलाहकार’ नियुक्त कर दिया है।

​

​IMG 20260107 WA0822

—आखिर कौन हैं गोविंद सिंह और क्यों उनके नाम से माफियाओं में खौफ है?—

 

दरअसल, गोविंद सिंह को विभाग की रग-रग का पता है।

​वो पूर्व में रुड़की में JE के पद पर तैनात रहकर अपनी धमक दिखा चुके हैं।

​हरिद्वार में AE के पद पर रहते हुए उन्होंने भू-माफियाओं के बड़े-बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त किया था ​रिटायरमेंट के बाद अब विभाग ने उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

​

 

​वीसी सोनिका मीणा की दो-टूक: अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है और अनुभवी हाथों को साथ लेकर शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

​गोविंद सिंह की नियुक्ति के साथ ही HRDA अब उन फाइलों को दोबारा खोलने की तैयारी में है, जो ठंडे बस्ते में पड़ी थीं। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में हरिद्वार और रुड़की के कई इलाकों में HRDA का बुलडोजर गरजेगा और सीलिंग की कार्रवाई तेज होने वाली है।

​साफ है कि अनुभव और प्रशासनिक सख्ती का यह मेल अवैध कारोबारियों के लिए काल साबित होने वाला है। अब देखना यह होगा कि इस नई टीम का पहला बड़ा प्रहार कहाँ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *