• Sat. Nov 21st, 2026

पिरान कलियर की ‘हॉट सीट’ पर सियासी उबाल, क्या अब्दुल मलिक बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल?अब्दुल मलिक ने फूंका चुनावी बिगुल, विरोधियों में खलबली….

ByBindaas Tv

Jan 3, 2026
IMG 20260103 WA05031

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन रुड़की की हॉट सीट मानी जाने वाली ‘पिरान कलियर’ विधानसभा में चुनावी तपिश अभी से महसूस की जाने लगी है। विकास के दावों और वादों के बीच अब एक नया चेहरा मजबूती से उभर कर सामने आ रहा है। रामपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल मलिक उर्फ ‘छोटा’ ने अब सीधे तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है।

पिरान कलियर विधानसभा… जहाँ की सियासत हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बार यहाँ की जनता के बीच एक नाम तेजी से गूंज रहा है— अब्दुल मलिक उर्फ छोटा। लंबे समय से समाजसेवा की पिच पर बैटिंग कर रहे अब्दुल मलिक ने अब राजनीति के मैदान में उतरकर विरोधियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

​अब्दुल मलिक ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए सीधे तौर पर मौजूदा कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद को निशाने पर लिया है।

​अब्दुल मलिक ने बताया कि हमारी विधानसभा आज भी विकास से कोसों दूर है। जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। मौजूदा विधायक ने केवल वोट लिए हैं, काम नहीं किया। अब समाजसेवा के साथ-साथ विकास की गंगा बहाने का वक्त आ गया है।

अब्दुल मलिक का इरादा साफ है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का कायाकल्प करना है। इतना ही नहीं उन्होंने टिकट को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

​अब्दुल मलिक का कहना है कि यदि किसी बड़ी पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय ही ताल ठोकेंगे ​उनका दावा है कि जीतने के बाद पिरान कलियर की तस्वीर बदल दी जाएगी रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में अब्दुल मलिक को मिलता भारी जनसमर्थन विरोधियों की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

अब्दुल मलिक उर्फ छोटा के इस ऐलान ने पिरान कलियर के सियासी समीकरणों को उलझा दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या जनता एक नए चेहरे पर भरोसा जताएगी या मौजूदा विधायक अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *