• Sat. Nov 21st, 2026

झबरेड़ा में UPCL का ‘सर्जिकल स्ट्राइक, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 7 रंगे हाथ गिरफ्तार, SDO मोहम्मद रिजवान की सख्त चेतावनी: बिजली चोरी की तो सीधे कटेगी RC, जाना होगा जेल…..

ByBindaas Tv

Jan 3, 2026
IMG 20260103 WA0901

 

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में आज बिजली चोरों और बड़े बकायादारों की खैर नहीं रही। UPCL विजिलेंस की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे और ग्रामीण इलाकों में धावा बोला, जिससे अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया।

IMG 20260103 WA0906

आज UPCL विजिलेंस टीम बकायादारों की लंबी लिस्ट लेकर झबरेड़ा पहुंची। झबरेड़ा SDO मोहम्मद रिजवान और जेई अशोक कुमार के साथ विजिलेंस टीम के SDO धनंजय, विकास, रॉबिन, इंस्पेक्टर मारुतशाह और सब-इंस्पेक्टर संजीव त्यागी ने अपने दलबल के साथ झबरेड़ा कस्बे और मानकपुर गाँव में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टीम ने बिजली चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा भी किया है जँहा पर 07 ग्रामीणों को सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

एक उपभोक्ता घरेलू मीटर से कमर्शियल काम करता पाया गया, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। भारी बकाया होने पर दर्जनों उपभोक्ताओं के मीटर मौके पर ही उतार लिए गए।

IMG 20260103 WA0903

विभाग की सख्ती का असर भी देखने को मिला। मीटर उतारे जाने के तुरंत बाद 05 बड़े बकायादारों ने मौके पर ही अपनी बकाया धनराशि जमा कर विभाग को राहत दी।

झबरेड़ा ​SDO मोहम्मद रिजवान ने बताया कि आज कुल 25 लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। जिन लोगों के कनेक्शन पहले काटे गए हैं उनकी दोबारा चेकिंग होगी। अगर दोबारा चोरी मिली या बिल जमा नहीं हुआ तो सीधे RC (रिकवरी सर्टिफिकेट) काटी जाएगी।बिजली विभाग की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब ईमानदारी से बिल भरने वालों को ही राहत मिलेगी और चोरी करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया तुरंत जमा करें और कानूनी पचड़ों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *