• Sat. Nov 21st, 2026

चंद सेकेंड की शोहरत या मौत को दावत? रुड़की के युवाओं पर चढ़ा स्टंट का जानलेवा जुनून,मंगलौर हाईवे को बनाया स्टंट का अखाड़ा….

ByBindaas Tv

Dec 28, 2025
IMG 20251228 WA03831

 

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ रफ़्तार के शौकीनों ने नेशनल हाईवे को स्टंट का अखाड़ा बना दिया है। अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर एक युवक बाइक पर खतरनाक करतब दिखा रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 

​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक तेज़ रफ़्तार बाइक पर बेखौफ होकर स्टंट कर रहा है। हाईवे पर अन्य गाड़ियों की आवाजाही जारी है, लेकिन इस स्टंटबाज़ को न तो कानून का डर है और न ही अपनी जान की परवाह।

​स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हाईवे पर आए दिन युवा रील बनाने और शोहरत पाने के चक्कर में ऐसे स्टंट करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये ‘सड़क के यमराज’ न केवल खुद को खतरे में डाल रहे हैं बल्कि राहगीरों के लिए भी बड़ी मुसीबत बने हुए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और बाइक के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और जान जोखिम में डालने की धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह के स्टंट न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि एक छोटी सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। हमारी आप सभी से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *