• Sat. Nov 21st, 2026

रुड़की का ‘सफेद’ काला सच: मौत की दहलीज पर शहर, आवासीय भवनों में फल-फूल रहा है फर्जी अस्पतालों का काला कारोबार…. ​

ByBindaas Tv

Dec 28, 2025
IMG 20251228 WA0432

रुड़की शहर, जो अपनी शिक्षा और संस्थानों के लिए जाना जाता है, आज कल एक खतरनाक खेल का केंद्र बनता जा रहा है। यह खेल है लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का। शहर के रिहायशी इलाकों और गलियों में स्थित निजी मकानों में बिना किसी रजिस्ट्रेशन के फर्जी अस्पताल कुकुरमुत्ते की तरह उग आए हैं।

​रुड़की के सिविल लाइंस हो या गंगनहर क्षेत्र, कई ऐसे निजी भवन हैं जो कागजों पर तो आवासीय (Residential) हैं, लेकिन इनके भीतर धड़ल्ले से कमर्शियल एक्टिविटी यानी अस्पताल चलाए जा रहे हैं।

 

“​इन अस्पतालों का सच चौंकाने वाला है”…

 

​न कोई रजिस्ट्रेशन, न लाइसेंस: ‘क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट’ की धज्जियां उड़ाते हुए ये अस्पताल बिना CMO ऑफिस में पंजीकृत हुए चल रहे हैं।

​सफेद कोट में ‘झोलाछाप’: यहाँ इलाज करने वाले ज्यादातर लोग डिग्री धारक डॉक्टर नहीं, बल्कि अप्रशिक्षित स्टाफ हैं।

संकरी गलियों में स्थित इन मकानों में न तो फायर एनओसी (Fire NOC) है और न ही बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटान की कोई व्यवस्था।

अगर खुदा-न-खास्ता कोई इमरजेंसी हो जाए, तो यहाँ एम्बुलेंस तक घुसने की जगह नहीं है।

​

स्थानीय लोगो ने बताया कि हमें तो लगा यहाँ बड़े डॉक्टर बैठते हैं, लेकिन अंदर जाने पर पता चला कि न तो साफ-सफाई है और न ही कोई ढंग का इंतजाम। रिहायशी इलाके में अस्पताल होने से पार्किंग और भीड़ की समस्या भी बनी रहती है।

​

हालांकि प्रशासन समय-समय पर छापेमारी कर इन अस्पतालों को सील करता है और भारी जुर्माना भी लगाता है, लेकिन जैसे ही कार्रवाई का शोर थमता है, ये दुकानें फिर से सज जाती हैं। सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे ये ‘मौत के केंद्र’ कैसे फल-फूल रहे हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *