• Sat. Nov 21st, 2026

वीडियो…रुड़की में ‘अस्पताल वॉर, मरीजों की छीना-झपटी में चले लाठी-डंडे, अस्पताल बना अखाड़ा…

ByBindaas Tv

Jan 13, 2026
IMG 20260113 WA1030

 

मरीजों के लिए ‘मसीहा’ बनने वाले अस्पताल अब अखाड़े में तब्दील हो चुके हैं। दो निजी अस्पताल संचालकों के बीच मरीजों को लेकर ऐसी जंग छिड़ी कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

​इन तस्वीरों को गौर से देखिए। यह किसी गैंगवार का मंजर नहीं, बल्कि रुड़की के एक अस्पताल का नजारा है। लात-घूंसे, गाली-गलौज और सरेआम मारपीट। यह भयानक मंजर सीसीटीवी में कैद हुआ है, जो गवाही दे रहा है कि उस वक्त वहां क्या आलम रहा होगा।

 

​विवाद की जड़ है—मरीजों की छीना-झपटी। आशा नर्सिंग होम के संचालक का सीधा आरोप है कि कैलाश नर्सिंग होम के कर्मचारी उनके अस्पताल से एक मरीज को ‘किडनैप’ करने के अंदाज में जबरन उठाकर ले गए। जब वे इसकी जानकारी लेने कैलाश नर्सिंग होम पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया

 

वहीं दूसरी तरफ की कहानी अलग है। कैलाश नर्सिंग होम के संचालक का कहना है कि यह कोई हमला नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। उनके मुताबिक, दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों ने अस्पताल पर धावा बोला, तोड़फोड़ की और स्टाफ को लहूलुहान कर दिया।

​फिलहाल रुड़की पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के पास है, जो इस केस का सबसे बड़ा सबूत है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर चेहरों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

​अब सवाल यह है कि अगर जीवन बचाने वाले ही जान लेने पर उतारू हो जाएं, तो आम जनता कहां जाएगी? फिलहाल पूरे मामले मे पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *