• Sat. Nov 21st, 2026

कटियाबाजों पर गिरा UPCL का डंडा: 46 ग्रामीण पकड़े गए, बकायेदारों के मीटर भी उखाड़े….

ByBindaas Tv

Jan 8, 2026
IMG 20260107 WA0853

रुड़की और मंगलौर क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। UPCL की संयुक्त टीम ने झबरेड़ा और मंगलौर के कई गांवों में एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 40 से ज्यादा लोग रंगे हाथों चोरी करते पकड़े गए।

IMG 20260107 WA0855

बिजली चोरी को रोकने के लिए UPCL की संयुक्त टीम ने झबरेड़ा के बेहेडकी, खाताखेड़ी, झबरेडी कला और खजूरी गांव में दस्तक दी। वहीं, मंगलौर क्षेत्र के टांडा भनेड़ा, नारसन कला और मंगलौर टाउन में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम की इस अचानक छापेमारी से अवैध रूप से कटिया डालने वालों में अफरा-तफरी मच गई।

​कुल 46 ग्रामीण बिजली चोरी करते पकड़े गए।

​4 उपभोक्ताओं के मीटर भारी बकाया होने के कारण मौके पर ही उतार लिए गए।

​IMG 20260107 WA0854

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व झबरेड़ा SDO मोहम्मद रिजवान और SDO अनुभव सैनी ने किया। टीम में जेई देवेंद्र शर्मा, जमाल सिंह, अशोक कुमार और मनमोहन सहित कई विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

​

झबरेड़ा SDO मोहम्मद रिजवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ​यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमने उन लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है जिनके कनेक्शन बकाया पर काटे गए थे। अब उनके खिलाफ आरसी (RC) काटने और दोबारा चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत अपना बकाया बिजली बिल जमा करें।

 

विभागीय कार्रवाई से साफ है कि अब बिजली चोरी करना महंगा पड़ने वाला है। विभाग ने उन लोगों पर भी नजर टेढ़ी कर ली है जो कनेक्शन कटने के बाद दोबारा चोरी छुपे बिजली जला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *